बिहार के 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बल्ले से गदर मचा रहे हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चौथे यूथ वनडे मैच में उन्होंने 143 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Spread the love

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनके नाम अब यूथ ODI में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर खुश हो गए हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 13 चौके और 10 छक्कों की मदद से 143 रन बनाकर भी उन्हें इस बात का पछतावा है कि वो इस पारी को और बड़ा नहीं कर सके। ऊपर से उन्होंने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे सुनकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की नींद उड़ जाएगी।

‘मिशन 200’ पर वैभव सूर्यवंशी

अंडर-19 यूथ वनडे में रिकॉर्डतोड़ शतक ठोकने के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को बड़ी चेतावनी दी है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव अपने अगले टारगेट के बारे में बता रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ”मैं इस बात से अनजान था कि शतक जड़कर मैंने रिकॉर्ड बनाया है। मुझे हमारे टीम मैनेजर अंकित सर ने बताया कि आपने रिकॉर्ड बनाया है। मुझे भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच देखने का मौका मिला। मुझे शुभमन गिल से काफी प्रेरणा मिली। मैंने देखा कि 100 और 200 मारने के बाद भी उन्होंने गेम को छोड़ा नहीं और टीम को आगे लेकर गए। मेरे भी दिमाग में था कि मैं इस पारी को लंबा कर सकता था क्योंकि काफी टाइम था और उसके बाद 20 ओवर बचे थे, इसलिए मैं और लंबा कर सकता था अपनी पारी को।”

वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा सब लोगों ने मुझे मुबारकबाद दी। सेलिब्रेट कुछ नहीं करूंगा, इसे बाकी मैच की तरह ही देख रहा हूं। घर जाकर परिवार और दोस्तों से बात करूंगा। बस थोड़ा खुश हूं कि आज मैंने टीम के लिए कुछ अच्छा किया है। अगले मैच में कोशिश करूंगा कि 200 करूं। मैं ये प्रयास करूंगा कि अगले मुकाबले में पूरे 50 ओवर खेलूं, जितना मैं रन बनाऊंगा, उतना टीम को फायदा होगा।


Spread the love