

तीन दिवसीय इस बैठक (5-7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
समन्वय बैठक में वर्षभर के कार्यों एवं उनके अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रयासों पर चर्चा हो रही है।
बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?
संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ आरंभ हुई बैठक में संगठनों के अपने अपने क्षेत्रों में नये प्रयोगों का निवेदन हुआ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से सभी 6 सहसरकार्यवाह तथा विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ,संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग, सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर इस समय में बैठक में सहभागी रहे ।
अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और सुझावों एवं समन्वय के उद्देश्य से जोधपुर में आयोजित यह बैठक 7 सितंबर को समाप्त होगी।




