आ ज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का राशिफल जानें।

Spread the love

मेष राशि आज आप थोड़े व्यस्त रहेंगे, लेकिन संतान के लिए समय निकाल पाएंगे। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुखद समाचार की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है, आराम करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

जो लोग दूसरों के लिए मांगते हैं, उन्हें अपने लिए कभी नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर संबंध तोड़ने से बचें। पैर में हल्की चोट से बचें। समाज में नाम होगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

जिन लोगों की आपने मदद की थी, आज वे आपसे मुंह मोड़ सकते हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा, लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए घर में जाने के योग हैं। आज धन लाभ की संभावना है। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

अपने स्वभाव में बदलाव लाना आवश्यक है। कार्यस्थल पर योजनाएं लाभकारी रहेंगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिवार में नाखुशी हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आप जल्दी ही किसी के बहकावे में आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें, इससे लाभ होगा। जीवनशैली में बदलाव के योग हैं। पुरानी दुश्मनी या मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और धर्म-कर्म में ध्यान लगेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आप अपने हिसाब से जीवन जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे अब आपका विरोध कर सकते हैं। भवन भूमि के विवादों का समाधान होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें और नींद पूरी करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

समय पर अपने कार्य पूरे करें। पारिवारिक सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, इससे पारिवारिक तनाव कम होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, इससे चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। आपकी बातचीत में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार निश्चित है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना उचित नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

जल्दबाजी में किए गए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्रों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, केवल कर्म करने पर ध्यान दें। आराम करें।


Spread the love