जून 2026 का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक प्रगति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ रहा है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वित्त और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Spread the love

इस सप्ताह ग्रहों की चाल करियर, व्यापार, निवेश और प्रेम संबंधों पर सीधा प्रभाव डाल सकती है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जिसमें स्वास्थ्य, वित्त, करियर और लव लाइफ से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं।

मेष – इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियों बन सकती हैं, विशेषकर पारिवारिक मामलों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। घर में पहले से चल रहे मतभेद बढ़ने की संभावना है और कहीं न कहीं आपका व्यवहार भी इसका कारण बन सकता है। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना बेहद आवश्यक होगा। यदि आप अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाते हैं तो बिगड़ते हालात संभल सकते हैं, अन्यथा बने हुए कार्य भी उलझ सकते हैं। सप्ताह के दौरान परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आप घर-परिवार से जुड़ा कोई नया निर्णय ले सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले परिवार के सभी सदस्यों की राय अवश्य लें, वरना विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मौसम का प्रभाव अधिक परेशानी नहीं देगा, लेकिन पेट दर्द, हाथ-पैर में पीड़ा और अधिक काम के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है।

वित्त – आर्थिक मामलों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ने की संभावना है। व्यापार में पुराने साझेदारों का सहयोग कम हो सकता है, जिससे नुकसान की स्थिति बन सकती है। इस समय व्यवसाय में बड़े बदलाव करने से बचना ही बेहतर रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी स्रोत से आर्थिक सहायता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह बहुत बड़े परिणामों की अपेक्षा न रखें। भाग्य का सहयोग थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनने पर आपके कार्यों में गति आ सकती है।

लव – प्रेम संबंधों में इस सप्ताह थोड़ी दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने या कहीं बाहर जाने की इच्छा जाहिर कर सकता है, लेकिन व्यस्तता के कारण आप उनकी अपेक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे। इससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने साथी के लिए थोड़ा समय निकालें और खुलकर बातचीत करें, ताकि रिश्ते में प्रेम और समझ बनी रहे।

वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक दबाव और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यों की अधिकता के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी और स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि इस दौरान कोई पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आप नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों के साथ बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किसी भी प्रकार की साझेदारी या निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

स्वास्थ्य – इस सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत भी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ने से बजट पर दबाव महसूस होगा। खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

वित्त – आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी नए काम या प्रोजेक्ट में जल्दबाजी से बचें। धोखाधड़ी या गलत सलाह के कारण नुकसान होने की संभावना है। बड़े निवेश और नए सौदों से पहले सभी दस्तावेज और शर्तों की अच्छी तरह जांच करें।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जिस सफलता के लिए आप लगातार मेहनत कर रहे हैं, उसके परिणाम आने में थोड़ा समय लग सकता है। मेहनत जारी रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें। आने वाले समय में आपके प्रयासों का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं।

लव – प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रह सकता है। आप अपने प्रेम साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। साथी आपके रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कर सकता है, जो भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ निभाने की कोशिश करेगा।

मिथुन – यह सप्ताह आपके लिए सुखद और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। नई आय के स्रोत बनने के योग हैं और आपके मन में कुछ नए व सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप या महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे आप पूरी समझदारी और सफलता के साथ निभाएंगे। परिवार का वातावरण सामान्य और सहयोगपूर्ण रहेगा। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन रही है। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा किसी धार्मिक या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। बेवजह के विवादों और बहस से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा, हालांकि अत्यधिक व्यस्तता और मौसम में बदलाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। परिवार में लंबे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने के योग बन रहे हैं।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रस्ताव मिल सकता है और कोई बड़ा कार्य हाथ लगने की संभावना है। आपके कार्य की सराहना होगी, जिससे लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोग पर्सनल लोन लेकर छोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अपने मनपसंद क्षेत्र में अवसर प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा या विदेश में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है और प्रयास सफल हो सकते हैं।

लव – प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। यदि आपका लव पार्टनर किसी बात से नाराज़ है तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। आप अपने साथी के साथ घर में सुकून भरा समय बिताएंगे। मौसम को देखते हुए कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय यादगार और आनंददायक रहेगा।

कर्क – यह सप्ताह काफी शुभ और सकारात्मक संकेत लेकर आने वाला है। इस दौरान किसी प्रभावशाली या खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी। परिवार में चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश के योग बन रहे हैं, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लें। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। बच्चों तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता रह सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन के भी संकेत हैं।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, हालांकि अत्यधिक व्यस्तता और मौसम के बदलाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की पुरानी स्वास्थ्य समस्या में सुधार होने से राहत मिलेगी।

वित्त – आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आपके कार्य की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। यदि आप नया छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रह सकता है।

कैरियर – करियर में उतार-चढ़ाव के बीच आपकी मेहनत रंग लाएगी। निरंतर प्रयास से सफलता के अच्छे योग बनेंगे। प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या मनचाहा कार्य मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

लव – प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यदि पार्टनर के साथ कुछ समय से दूरी या नाराज़गी चल रही थी, तो वह इस सप्ताह समाप्त हो सकती है। रिश्ते में फिर से प्यार और अपनापन बढ़ेगा तथा आप दोनों साथ में सुखद समय बिताएंगे।

सिंह – सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव और चुनौतियों से भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अचानक खर्च या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से निराशा मिलने की संभावना बन रही है। किसी करीबी मित्र या सहयोगी से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर मन दुखी हो सकता है। इसलिए इस समय भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। परिवार में कुछ पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति बनने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे वातावरण में हलचल बनी रहेगी। इस समय धैर्य और संयम से काम लेना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, बुखार या थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखें।

वित्त – आर्थिक स्थिति में दबाव महसूस हो सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनने से आय प्रभावित हो सकती है। व्यापार करने वालों को साझेदारी और लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। विरोधी पक्ष या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

कैरियर – कैरियर में इस सप्ताह आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यों का दबाव रहेगा और परिणाम थोड़ी देरी से मिल सकते हैं। हालांकि आपका निरंतर प्रयास भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

लव – प्रेम जीवन में गलतफहमियां और बहस की स्थिति बन सकती है। परिवार और पार्टनर के बीच तालमेल की कमी आपको परेशान कर सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए खुलकर बातचीत करें और छोटी बातों को बड़ा बनने से रोकें।

कन्या – यह सप्ताह सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है। नए कामों और बड़े बदलावों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि परिस्थितियाँ पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं दिखाई देतीं। साझेदारी और करीबी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, अन्यथा आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में पुराने मतभेद कुछ हद तक सुलझेंगे, लेकिन नई बातों को लेकर तनाव भी उभर सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखना इस सप्ताह सबसे जरूरी रहेगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या अपनाना आवश्यक होगा।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सावधानी का है। व्यापार या निवेश में नुकसान की संभावना बन रही है। किसी को बड़ी रकम उधार देना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। बिना योजना के नया काम शुरू करने या जोखिम लेने से बचें।

करियर – कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नई दिशा में सोचने से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें।

लव – प्रेम संबंधों में यह सप्ताह भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार की असहमति के कारण तनाव बढ़ सकता है, इसलिए समझदारी और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा।

तुला – यह सप्ताह काफी सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी डील या महत्वपूर्ण समझौते के पूरे होने की संभावना है, जिसका फायदा आने वाले समय में भी मिलता रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार के साथ घूमने-फिरने, मूवी देखने या समय बिताने के अवसर मिलेंगे। हालांकि बीच-बीच में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। जीवनसाथी और बच्चों का सहयोग बना रहेगा। इस सप्ताह आप किसी बड़े निवेश या भविष्य की योजना पर भी विचार कर सकते हैं।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन कोई बड़ी चिंता नहीं दिखती। खान-पान में संतुलन रखें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे ऊर्जा और फिटनेस बनी रहेगी।

वित्त – आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक है। पुराने कॉन्ट्रैक्ट या रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं, जिससे अच्छा धन लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले किए गए समझौतों और योजनाओं से भी आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और सहयोगियों का आर्थिक सहयोग भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। नई आय के स्रोत बनने की संभावना दिखाई दे रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में यह समय सफलता देने वाला है। मनचाहे अवसर मिलने के योग हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं या करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ पाएंगे।

लव – प्रेम संबंधों में हल्का तनाव संभव है, लेकिन कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा। आप और आपके साथी के बीच भावनात्मक समझ बढ़ेगी और रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। साथ में घूमने-फिरने या समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे प्रेम संबंध और मधुर होंगे। प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है।

वृश्चिक – यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए नई संभावनाओं और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण यात्रा का अवसर मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा, जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़ी खरीदारी या भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक राहत मिलने के संकेत हैं। कार्यभार अधिक रहने से थकान और मौसमी बीमारी की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए आराम और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आपके पक्ष में आ सकती है, जिससे अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। यदि आप नया व्यवसाय या आत्म-रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। निवेश, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगे और समय का सही उपयोग करेंगे।

लव – प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहद खास रह सकता है। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी सामने आ सकता है, जो भविष्य में आपके रिश्ते को नई दिशा दे सकता है।

धनु – धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है। किसी बड़ी उलझन या विरोधियों की चाल का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हर कदम सावधानी से उठाएं। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने या बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में परिवार तथा भरोसेमंद मित्रों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। आपके कुछ फैसले परिवार के लोगों को चिंता में डाल सकते हैं, जिससे मतभेद की स्थिति बन सकती है। इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य – इस सप्ताह मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। तनाव का असर आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। बाहर के भोजन से बचें, क्योंकि पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान आपके लिए जरूरी रहेगा।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद होने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि इसका असर आपकी आय और प्रतिष्ठा दोनों पर पड़ सकता है। किसी भी आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में सप्ताह उम्मीद से बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस लक्ष्य या नौकरी की प्रतीक्षा थी, उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों के लिए नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे और मन में उत्साह बना रहेगा।

लव – प्रेम संबंधों में छोटी मोटी नाराज़गियों के बावजूद समय सकारात्मक रहेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। दिल की बातें साझा करने से रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। साथ में कहीं घूमने या समय बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे प्रेम संबंधों में नई ताजगी आएगी।

मकर – यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक और मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ने या धन की कमी के कारण आपको बड़े भाई, मित्र या किसी करीबी से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं कि मन न चाहते हुए भी आपको दूसरों का सहारा लेना पड़े। परिवार में कुछ बड़े बदलाव के संकेत हैं, संभव है कि रहने की जगह बदलनी पड़े या परिवार से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़े। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपने कार्यों और योजनाओं को गोपनीय रखें। इस सप्ताह किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना उचित नहीं रहेगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर रहेगा। शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक स्थिति भी पहले से मजबूत महसूस होगी। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें। पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मेहनत अधिक और लाभ कम देने वाला हो सकता है। व्यापार या नौकरी में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रतिस्पर्धी आपके कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा करके बड़ी डील या निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय सोच-समझकर ही आर्थिक निर्णय लें और जोखिम से बचें।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में कुछ रुकावट और चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता पाने में थोड़ी देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में धैर्य, संयम और व्यवहार कुशलता आपके लिए सबसे बड़ा सहारा बनेंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।

लव – प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपके विचार और व्यवहार से आपका पार्टनर प्रभावित होगा। साथी के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप अपने मन की बात अब तक व्यक्त नहीं कर पाए हैं, तो यह समय अपने दिल की भावनाएं खुलकर बताने के लिए अच्छा है। आपके रिश्ते में विश्वास और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।

कुंभ – यह सप्ताह बेहद शुभ और उत्साह से भरा रहने वाला है। लंबे समय से जिस योजना या विचार को लेकर आप मन में सोच-विचार कर रहे थे, उसकी शुरुआत अब संभव हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने की योजनाएं बनेंगी, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। पुराने पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर भी आपको संतोष दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी और घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मौसम बदलने के कारण बच्चों की सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन आपकी ऊर्जा और स्वास्थ्य सामान्य रहेंगे। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन आपको फिट बनाए रखेगा।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह लाभकारी संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे आय बढ़ने के योग बनेंगे। नए आय स्रोत खुल सकते हैं और ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है।

कैरियर – करियर में अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। जिस सफलता और अवसर की आप उम्मीद कर रहे हैं, उसमें कुछ देरी संभव है। हालांकि आपकी मेहनत और लगन बेकार नहीं जाएगी। धैर्य बनाए रखें, आने वाला समय आपके पक्ष में रहेगा।

लव – प्रेम संबंधों में इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने और उन्हें समय देने की जरूरत होगी। परिवार और साथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में फिर से सामंजस्य और सुकून लौट सकता है

मीन – इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए समय बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को शांति और परिवार में खुशियों का वातावरण बनेगा। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं तथा परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना भी दिखाई दे रही है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप प्रॉपर्टी या किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है और मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थिति सुधर जाएगी। अत्यधिक कार्यभार और मौसम परिवर्तन के कारण थकान या मौसमी बीमारी हो सकती है, इसलिए आराम और खानपान का विशेष ध्यान रखें।

वित्त – आर्थिक मामलों में यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आपके पक्ष में आने से धन लाभ के योग बनेंगे। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट या निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही नया घर, वाहन या अन्य सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का विचार बन सकता है।

कैरियर – करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलने के पूरे योग हैं। विदेश यात्रा या बाहर से जुड़े कार्यों के अवसर भी मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के कारण आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

लव – प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी तथा भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया जा सकता है। आपका साथी हर परिस्थिति में आपका साथ देगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।


Spread the love