रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाजसेवी संजय ठुकराल की विशेष सहभागिता रही उल्लेखनीय

Spread the love

रुद्रपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से आरंभ हुई यह शोभायात्रा डीडी चौक, गांधी पार्क, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, इंद्रा चौक होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे नगर में “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण राममय हो उठा।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षण रही। इस्कॉन की कीर्तन मंडली और भजन गायन करती मंडलियों ने यात्रा को भक्तिमय बना दिया। सैकड़ों बाइक सवार रामभक्त यात्रा में जयघोष करते हुए साथ चल रहे थे।

इस भव्य शोभायात्रा में रुद्रपुर के प्रमुख समाजसेवी संजय ठुकराल की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संजय ठुकराल ने न केवल शोभायात्रा में सहभागिता की बल्कि आयोजन को सफल बनाने में भी सहयोग प्रदान किया। वे धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के संवाहक माने जाते हैं और निरंतर समाजहित के कार्यों में जुटे रहते हैं।

शोभायात्रा में मेयर विकास शर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्रीरामकृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, महिला मोर्चा तथा व्यापार मंडल से जुड़े कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

समाजसेवी संजय ठुकराल की सहभागिता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल जनसेवा ही नहीं, अपितु सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में भी पूर्ण निष्ठा से जुड़े रहते हैं।



Spread the love