नया साल 2026 आने वाला है और इसके साथ ही ज्योतिष में बड़े ग्रहों के गोचर का समय भी नज़दीक आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि , गुरु , राहु और केतु चार ऐसे प्रमुख ग्रह हैं, जिनके राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर गहरा पड़ता है।

Spread the love

2026 में ये चारों ग्रह अपनी चाल और स्थान बदलेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए यह साल अत्यंत शुभ फलदायी होगा, वहीं कुछ को अशुभ प्रभावों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को सावधाव रहने की जरूरत है।

2026 में होगा 4 ग्रहों का गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य के कारक माने डाते हैं। ये जल्द ही ग्रह होचर करने जा रहे हैं। वहीं कर्मफलदाता शनिदेव के गोचर से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव को समाप्त करेगा। इसके अलावा राहु और केतु वक्री चाल चलेंगे।
ये दोनों छाया ग्रह अचानक होने वाली घटनाओं, भ्रम और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़े हैं। इनके गोचर से कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कर्क राशि वालों को रहना होगा सतर्क

राहु और केतु के प्रभाव के कारण कर्क राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा। यह गोचर आपके नवम और तृतीय भाव को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। तनाव और चिंता से बचें।
भाई-बहनों और पिता के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। यात्राओं में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी

शनि और गुरु दोनों का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला परिणाम लाएगा, लेकिन चुनौतियां अधिक रहने की आशंका है। शनि की स्थिति के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और इसका फल मिलने में विलंब हो सकता है। निवेश और धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा आर्थिक कदम उठाने से बचें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Half Moon Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर बनता है आधा चांद, जानें कैसी होती है इनकी पर्सनालिटी

कुंभ राशि वाले वाद-विवाद से बचें

शनि आपकी राशि का स्वामी है और गुरु भी महत्वपूर्ण भावों से गोचर करेंगे, इसलिए कुंभ राशि के लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। यह समय आपकी मानसिक शांति और व्यक्तिगत संबंधों की परीक्षा ले सकता है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और विनम्रता से पेश आएं। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।✨ ग्रह नक्षत्र


Spread the love