डायनामिक सिटी से दानपुर तक गूंजेगा ‘उगता सूरज’: 26 जुलाई को कोमल चौधरी का रोड शो बदल सकता है कुरैया का चुनावी गणित”

Spread the love

रुद्रपुर, नू जुलाई 2025 | विशेष प्रतिनिधि रिपोर्ट , जिला पंचायत चुनाव प्रत्याशी 14, कुरैया से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती कोमल चौधरी आगामी 26 जुलाई। , शनिवार को सुबह 9 बजे अपने चुनाव अभियान के तहत एक भव्य रोड शो का आयोजन करने जा रही हैं। यह जनसंपर्क यात्रा डायनामिक सिटी से आरंभ होकर दानपुर तक पहुंचेगी।✍️ अवतार सिंह बिष्ट,
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!

पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर क्षेत्रीय नेताओं तक इस रोड शो को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन और “जनता से जुड़ाव” का प्रतीक माना जा रहा है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी की देखरेख में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

क्या रोड शो से बदलेगा चुनावी समीकरण?भाजपा खेमे में भरोसा है कि यह रोड शो कोमल चौधरी की ज़मीनी पकड़, सामाजिक स्वीकार्यता और महिला नेतृत्व के प्रति सम्मान को मज़बूती देगा। स्थानीय स्तर पर इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। “उगता सूरज” के झंडों, नारों और परचों से पूरा मार्ग केसरिया रंग में रंगा नजर आने की उम्मीद है।

कांग्रेस और निर्दलीय की चुनौती,हालांकि कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है, लेकिन समीकरण को और जटिल बना रही है एक पूर्व भाजपाई पृष्ठभूमि वाले निर्दलीय प्रत्याशी की मौजूदगी, जिनका गांव स्तर पर जातिगत समर्थन प्रभावी माना जा रहा है। ऐसे में कोमल चौधरी के रोड शो को एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

संपादकीय विश्लेषण,क्या रोड शो के बाद कोरिया सीट की दिशा तय करेगी कोमल चौधरी की लोकप्रियता?”राजनीतिक तौर पर देखें तो

कुरैया सीट में मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है—भाजपा, कांग्रेस और एक सशक्त निर्दलीय प्रत्याशी। लेकिन कोमल चौधरी का यह रोड शो चुनावी हवा को भाजपा की ओर मोड़ सकता है, बशर्ते भीड़ व जनसमर्थन उस स्तर पर जुटे जैसा पार्टी को भरोसा है।

उगता सूरज’ की ओर उम्मीदें?भाजपा का चुनाव चिन्ह “उगता सूरज” प्रतीक है एक नए नेतृत्व और विकासशील सोच का। यदि 26 जुलाई को होने वाला रोड शो जनता के भरोसे को वोट में बदलने में सफल होता है, तो यह माना जा सकता है कि कोमल चौधरी कुरैया वार्ड की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरेंगी।

यह रिपोर्ट 26 जुलाई को होने वाले रोड शो की पूर्व-सूचना व विश्लेषण पर आधारित है।रोड शो के पश्चात भीड़, जनप्रतिक्रिया, और विरोधियों की रणनीति के आधार पर एक फॉलोअप रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी।



Spread the love