

राहुल भले ही बहुत लंबे समय से भारतीय टीम के नियमित कप्तान नहीं रहे हों, लेकिन जब भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है. अब वे भारतीय सरजमीं पर होने वाली वनडे सीरीज में टीम को 3-0 से जीत दिलाने मैदान पर उतरेंगे. इससे पहले जानते हैं कि राहुल कप्तानी के मामले में कितने हिट रहे हैं.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
केएल राहुल का वनडे में कप्तानी रिकॉर्ड
सिर्फ वनडे की बात करें तो बतौर कप्तान केएल राहुल का रिकॉर्ड काफी बेहतर है. उन्होंने अब तक 12 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 8 मैचों में जीत और 4 में हार मिली है. यानी बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 66.66% है, जो किसी भी नए कप्तान के लिए काफी शानदार माना जाता है.
बतौर कप्तान कब जीते थे पहला वनडे?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में केएल राहुल की जीत अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में आई थी. उन्हें पहली टेस्ट जीत बांग्लादेश के खिलाफ और पहली टी20 जीत एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी. राहुल पूरे 2 साल बाद कप्तानी के रोल में दिखने वाले हैं. फैंस को भरोसा है कि अब जब टीम इंडिया चोटों और बदलावों से गुजर रही है, ऐसे समय में केएल राहुल के अनुभव, शांत स्वभाव और रणनीतिक सोच से उम्मीद है कि वह टीम को मजबूत प्रदर्शन की ओर ले जाएंगे.
कैसा है केएल राहुल का इंटरनेशनल कप्तानी रिकॉर्ड?
केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 12 वनडे खेले हैं, जिनमें से 8 जीते और 4 हारे.टेस्ट फॉर्मेट में राहुल अब तक टीम इंडिया के लिए 4 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से 2 जीते और एक हारा. उन्होंने टी20 के इकलौते मैच में कप्तानी की और भारत को जीत दिलाई थी. कुल मिलाकर राहुल ने 16 मुकाबले में भारतीय टीम की कमान संभाली, जिसमें से 11 जीत दिलाईं और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
आईपीएल में केएल राहुल की का कप्तानी रिकॉर्ड?
आईपीएल में केएल राहुल की कप्तानी के आंकड़े देखें तो अब तक वो कुल 64 मैचों में कप्तान रहे हैं. इनमें से 31 जीते और इतने ही हारे. 2 मैचों की रिजल्ट नहीं निकला था. आईपीएल में उका विनिंग परसेंटेज 48.43 का रहा है.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




