बांग्लादेश में अभी तक मोहम्मद यूनुस बिना चुनी सरकार चला रहे थे. वहीं, अब शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद इस देश में पहली बार चुनाव होने वाला है, आम चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका है और चुनावी माहौल बनते ही बांग्लादेश में ऐसे बवाल शुरू हो गए हैं कि मानों ‘नर्क का दरवाजा’ खुल गया हो.

Spread the love

हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान हादी के सिर में गोली मारने की घटना सामने आई थी. इसके बाद अब खबर आ रही है कि चुनाव आयोग का दफ्तर ही फूंक दिया गया है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

Election Commission के दफ्तर में लगाई गई आग

चुनाव के ऐलान होने के बाद से अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चुनावी हिंसा के ताजा मामले में लक्ष्मीपुर में चुनाव आयोग के दफ्तर को आग के हवाले कर लिया गया है. बांग्लादेशी मीडिया यूएनबी की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है.

यूएनबी के अनुसार, शनिवार को लक्ष्मीपुर शहर में स्थित जिला चुनाव ऑफिस में बदमाशों ने आग लगा दी. जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद अब्दुर रशीद ने बताया कि बदमाशों ने सुबह करीब 3:30 बजे ऑफिस की खिड़कियों से पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गए.

हालांकि, ऑफिस के सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को तुरंत बुझा दिया. रशीद ने कहा कि आग में कुछ दस्तावेज जल गए और इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सूचना मिलने पर डिप्टी कमिश्नर, पुलिस और चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सदर सर्कल) मोहम्मद रेजाउल हक ने कहा कि आग लगाने वाले लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Yunus की खुल गई कलई

बता दें कि यूनुस की अंतरिम सरकार के नेतृत्व में देशभर में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. एक दिन पहले दिन दहाड़े निर्दलीय उम्मीदवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. वहीं, इस मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार पर भी हमला कर दिया गया.

इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 से निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान बिन हादी को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 48 घंटे के लिए उन्हें एवरकेयर अस्पताल में डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है. दूसरी ओर, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस खान ने हादी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने हादी के परिवार को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कड़ी जांच कर दोषियों को सजा दी जाएगी.ढाका-8 से निर्दलीय उम्मीदवार और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की कोशिश में शामिल लोगों को पकड़ने में मदद करने के लिए 50 लाख के इनाम की घोषणा की है.


Spread the love