
ये माह भगवान विष्णु के साथ-साथ शिव जी को समर्पित होता है। इस महीने देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा से लेकर गुप्त नवरात्रि भी पड़ती है। आज चंद्रमा का गुरु के साथ केंद्र योग जबकि सूर्य के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशियों के लिए शुभ बीतेगा।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर और अनुकूल रहेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में वृद्धि होगी। आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
12 June 2025 Horoscope/Ashadha Maah 2025: आज आप कुछ नया काम शुरू करने की प्लानिंग करेंगे और आपको उसमें सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने की आपको खुशी होगी।
