आज दिन बुधवार और तारीख 3 दिसंबर 2025 है। इसके साथ ही आज मार्गशीर्ष माह की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12 बजकर 25 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। नक्षत्र भरणी शाम 5 बजकर 59 तक रहेगा।

Spread the love

इसके बाद कृत्तिका लग जाएगा। योग शाम 4 बजकर 57 तक परिघ रहेगा फिर शिव योग लगेगा। करण दोपरहर 12 बजकर 25 तक तैतिल रहेगा। इसके बाद गर करण रात 10 बजकर 33 तक रहेगा। अंत में वणिज करण रहेगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल और सूर्य, शुक्र तीनों ही वृश्चिक राशि में रहेंगे। चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। कर्क में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। मायावी राहु कुंभ में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही बुध तुला में और मीन में शनि रहेंगे। आइए जानते हैं कि ग्रहों की यह चाल आज किन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाली है।

मेष राशि

घर-परिवार के कई काम आज आसानी से पूरे होंगे। चंद्रमा आपकी राशि में और गुरु चौथे भाव में बहुत शुभ है। सेहत का ध्यान रखें। जॉब-बिजनेस में भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। ससुराल पक्ष से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: गुड़-उड़द दान करें, क्रोध-तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

गुरु तीसरे भाव में – धार्मिक यात्रा के योग हैं। शाम को तीर्थ या मंदिर जाएं तो मन शांत रहेगा। शुक्र-बुध बैंकिंग जॉब में अनुकूल हैं। प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। पिताजी के पास बैठकर मन शांत करें।

उपाय: गाय को पालक-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

जॉब में सफलता का दिन है। मिले अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें। रुका हुआ धन आएगा। लीवर की तकलीफ हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: गेहूं-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: लाल और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

चंद्रमा दसवें भाव में – लॉ और एमबीए स्टूडेंट्स को शानदार परिणाम मिलेंगे। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे। सरकारी काम में पिताजी की मदद मिलेगी। सेहत के लिए योग करें। प्रेमी के साथ घूमने जाएं। पिताजी का सम्मान करें। स्टूडेंट्स टीचर की सलाह मानें।

उपाय: हनुमान बाहुक पढ़ें, सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

घर-परिवार के लिए अच्छा दिन है। ऑफिस के पेंडिंग काम निपटाएं। रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी आपको आगे ले जाएगी।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

गुरु दसवें और चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जो पार्टनरशिप के बिजनेस के लिए शुभ है। राजनीति, आईटी, रियल एस्टेट और बैंकिंग में प्रगति होगी। कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा होगी। बीपी-शुगर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, घर में सुगंधित धूप जलाएं।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

रुका हुआ धन आएगा। जॉब की पुरानी अनिश्चितताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई का सम्मान करें। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। जॉब में बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

चंद्रमा चौथे भाव में – माताजी के चरण स्पर्श करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा। जॉब में उन्नति होगी। नए आय के स्रोत बनेंगे। शुगर-बीपी के मरीज सतर्क रहें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि

बिजनेस में प्रगति होगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने से मन खुश रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

स्टूडेंट्स को करियर में नया प्रस्ताव मिल सकता है। रुके काम पूरे होंगे। सरकारी काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, उड़द दान करें।
शुभ रंग: पीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%


Spread the love