

रुद्रपुर,देहरादून।जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों का ट्रायल 22 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल प्रातः 10 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित भागीरथी जिम्नास्टिक हॉल में होगा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 24 अप्रैल से 3 मई 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास आधार कार्ड, उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।




