उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों का फिग एक्रो जिम्नास्ट वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयन

Spread the love


नैनीताल/उत्तराखंड। उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों शिवम विश्वास और मोहम्मद अरशद का चयन जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा फिग एक्रो जिम्नास्ट वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड प्रदेश और राज्य जिम्नास्टिक संगठन के लिए बेहद गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हालिया राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि फिग एक्रो वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 29 मई से 31 मई 2026 तक बुरगास, बुल्गारिया में किया जाएगा, जहां शिवम विश्वास और मोहम्मद अरशद भारतीय टीम के सदस्य के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में त्रिलोक जीना, जगदीश बोरा, वरुण निर्माण, पूजा भट्ट तथा पूर्व अध्यक्ष शिशिर शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
खेल प्रेमियों का कहना है कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में राज्य के अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।


Spread the love