बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने यादगार पारी खेली।

उनकी इस पारी ने वेस्ट जोन की टीम को मुश्किल हालात से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुँचाया। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कई चौके लगाए, लेकिन अंत में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे मैच के बीच में ही उनका दिल टूट गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

शतक लगाने के बाद टूटा ऋतुराज गायकवाड़ का दिल
वेस्ट जोन की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन शुरुआत उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। वेस्ट जोन ने अपने शुरुआती दो विकेट महज 10 रन पर गंवा दिए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ मैदान में उतरे और न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि तेजी से रन भी बनाए। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करके अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शतक तक पहुँचने के लिए उन्होंने सिर्फ 131 गेंदों का सामना किया।

ऋतुराज गायकवाड़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने देखते ही देखते 150 रन भी बना डाले। वह क्रीज पर अच्छी तरह जम चुके थे और अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन 184 रन बनाने के बाद, सारांश जैन की एक शानदार गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। जिससे वह दोहरे शतक से केवल 16 रन दूर रह गए। गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान कुल 206 गेंदों का सामना किया। जिसमें 25 चौके और 1 छक्का शामिल था।

स्टार गेंदबाजों के खिलाफ बनाए रन
ऋतुराज गायकवाड़ की पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ रन बनाए। सारांश जैन के अलावा, सेंट्रल ज़ोन की टीम में खलील अहमद, दीपक चाहर, यश ठाकुर और हर्ष दुबे जैसे स्टार गेंदबाज शामिल हैं। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने इन सभी गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बनाए। उन्होंने सारांश जैन के खिलाफ सबसे ज्यादा 55 और हर्ष दुबे के खिलाफ 48 रन बनाए। उन्होंने तीन अन्य गेंदबाजों के खिलाफ भी 20 से ज्यादा रन बनाए।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ

Advertisement