

इस बार शुक्र-बुध का ये खास संयोग 12 महीने बाद बन रहा है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
हिंदू पंचांग के अनुसार 23 नवंबर 2025, शाम 07:58 बजे बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र-बुध की युति 6 दिसंबर की शाम तक बनी रहेगी। शुक्र इस समय तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ दिनों में ही बुध भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे और दोनों ग्रहों की युति बन जाएगी। यह संयोग कई राशियों के लिए धन, करियर, बिजनेस और रिश्तों में शानदार परिणाम देने वाला है। आइए जानें किन राशियों को इस विशेष योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा-
कर्क राशि
शुक्र-बुध की युति कर्क राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव डाल सकती है। इससे आपकी जिंदगी में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को किसी बड़ी सफलता या गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस समय हेल्थ पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है।
तुला राशि
क्योंकि यह संयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव और भी शुभ माना जा रहा है। आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को अच्छे इन्वेस्टर्स या नए बिजनेस अवसर मिलेंगे। करियर में नए टास्क और जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो आपकी ग्रोथ का कारण बनेंगी। आपकी स्किल्स चमकेंगी और लोग आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित होंगे। लव लाइफ में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ में फायदे लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको कई प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। धन लाभ और नई कमाई के मौके मिलेंगे। समाज में आपकी इज्जत और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही, इन्वेस्टमेंट के लिए नए विकल्प सामने आएंगे। ऐसे में आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।




