भारत में आतंकी कंपनी बनाकर गजवा ए हिंद करने की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का मेंटर कौन है. गुरुवार को हमने आपको इस आतंकी मॉड्यूल के पकड़े जाने और उनकी खतरनाक योजना के बारे में बताया था.

Spread the love

अब जानिए कि ये आतंकी किसकी बातों से प्रभावित होकर अपने देश को लहुलुहान करने की योजना बना रहे थे.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

किसके वीडियो देखकर इन पांच आतंकियों के मॉड्यूल ने तय किया था, वो भारत में आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे? किसके विचारों से प्रेरित होकर ये देश में फिदायीन हमले के लिए आत्मघाती जैकेट तैयार कर रहे थे? जिस शख्स की बातों ने भारत के अलग अलग राज्यों में पैदा हुए इन आतंकियों के दिमाग का ब्रेनवॉश किया. उसको आप कट्टरता की दुनिया का बाबा वेंगा भी कह सकते हैं.

आतंकी करता था भविष्यवाणियां

आपने बाबा वेंगा की सटीक भविष्यवाणियों के बारे में सुना होगा. किस तरह उन्होंने अपने समय से काफी आगे की बातों के बारे में पहले ही भविष्यवाणियां कीं. इन आतंकियों का मेंटर यानि भारत के हिसार में पैदा हुआ लेकिन बंटवारे के बाद पाकिस्तान गया इसरार अहमद भी इस्लामिक दुनिया की भविष्यवाणियां करता था और इसरार अहमद के वीडियो देखकर ही इन लोगों के दिमाग में कट्टरता के बीज पैदा हुए. आतंकी मॉड्यूल के पांच सदस्यों हुजैफा यमन, कमरान कुरेशी, दानिश सूफियान और आफताब कुरैशी से पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि इसरार अहमद के कट्टरता फैलाने वाले वीडियो देखकर ही इन सभी के दिमाग में कट्टरता का वायरस पैदा हुआ.

इसरार अहमद के मजहबी कट्टरता फैलाने वाले वीडियो की चपेट में सबसे पहले इस गैंग का लीडर यानि झारखंड के बोकारो का रहने वाला अशहर दानिश बना. अशहर दानिश जनवरी 2024 में रांची के न्यू तबारक लॉज में आकर रहने लगा.

दानिश ने अपनाए कट्टरपंथी विचार

यहीं पर इसने इसरार अहमद के कट्टरता फैलाने वाले वीडियो देखने शुरू किए. धीरे धीरे दानिश ने इसरार अहमद के कट्टरपंथी विचारों को अपना लिया.

उसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात आफताब कुरैशी से हुई, जिसकी विचारधारा उससे मिलती जुलती थी. इसके बाद इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बना उसमें 40 समान विचारधारा के लोगों को जोड़ लिया गया. इसके बाद इस ग्रुप में खिलाफत की स्थापना से जुड़ी बातें होने लगीं,जिनकी प्रेरणा इनको इसरार अहमद के वीडियो से मिल रही थी.

यानि सबसे पहले इसरार अहमद के वीडियो से अशहर दानिश प्रभावित हुआ, फिर वो जिससे जिससे मिला, उसको इसरार अहमद के वीडियो कट्टरता की टॉनिक की तरह दिखा दिए गए और कट्टरता का वायरस आतंकी मॉड्यूल से जुड़ रहे लोगों के दिमाग में असर करने लगा. अब जानिए कि क्यों भारत में पकड़े गए आतंकी गुट के मेंटर को कट्टरता की दुनिया का बाबा वेंगा कहा जा रहा है. लेकिन पहले आप जानिए इससे प्रभावित होकर कैसे ये आतंकी मॉड्यूल आत्मघाती जैकेट तैयार करने में लगा हुआ था.

और ये आतंकी आत्मघाती जैकेट बनाने के कितने करीब पहुंच गए थे. इन आतंकियों से आत्मघाती जैकेट बनाने का सामान और IED निर्माण के उपकरण भी जब्त किए गए. गिरफ्तारी के बाद इन आतंकियों ने खुलासा किया.

  • इस आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्य फिदायीन हमलावर बनने के लिए तैयार हो गए थे.
  • फिदायीन हमले का मकसद टारगेट किलिंग को अंजाम देना था.
  • इस आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर देश के कुछ बड़े राइट विंग लीडर थे.
  • फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए आत्मघाती जैकेट तैयार की जा रही थी.
  • इसके लिए इनको पाकिस्तान से निर्देश दिए जा रहे थे.
  • पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी अशहर दानिश बम बनाने में एक्सपर्ट है और इसी के पास से केमिकल्स, सुसाइड जैकेट बनाने के उपकरण, हथियार और गोला-बारूद मिला है.
  • ये आतंकी IEDs और आत्मघाती जैकेट बनाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर प्रयोग भी कर रहे थे.
  • मुख्य आरोपी दानिश ने IED परीक्षण के दौरान अपनी आंखों को भी घायल कर लिया था.

नहीं पकड़ा जाता तो कर देते बड़ा आतंकी हमला

यानि आत्मघाती हमलावर तैयार थे.आत्मघाती जैकेट और आईईडी बनाने का ट्रायल चल रहा था.टागरेट भी फिक्स हो गया था.अगर इनको नहीं पकड़ा जाता तो ये आतंकी कितना बड़ा हमला कर सकते थे. लेकिन अब आपको आतंक के उस वेंगा बाबा के बारे में भी जानना चाहिए,जिसके विचारों ने इसे आतंकी बना दिया. जिस इसरार अहमद के वीडियो देखकर ये पांचों लड़के आतंकी बन गए. उसको पाकिस्तान में एक इस्लामिक स्कॉलर कहा जाता है, जो पहले एमबीबीएस डॉक्टर था.लेकिन बाद में फुल टाइम जेहादी स्पीच देने लगा. इसरार अहमद की मौत 15 साल पहले हो चुकी है. लेकिन उसके वीडियो आज भी आतंकी पैदा कर रहे हैं.

इसरार अहमद अपने व्याख्यानों में गज़वा-ए-हिंद यानि भारत में इस्लामी शासन की स्थापना के लिए युद्ध की बात करता था. इसरार अहमद ने भारत में इस्लामी शासन और शरिया कानून की स्थापना की बात की थी. वो मुसलमानों को वो धार्मिक स्वतंत्रता के लिए शरिया कानून लागू करने के लिए उकसाता था.

क्यों था वो आतंक का बाबा वेंगा?

इसरार अहमद ने जिहाद को धार्मिक कर्तव्य और ईश्वर का आदेश बताया. इससे प्रभावित होकर भी भारत में पकड़े गए आतंकी आत्मघाती बनने को तैयार हो गए.

अपनी तकरीरों में इसरार अहमद ने हिंदुओं के खिलाफ संघर्ष को बढ़ाने की बात कही और भारत में हिंसा फैलाने को मुसलमानों के धार्मिक कर्तव्य का हिस्सा बताया. और पाकिस्तान के इस कट्टरपंथी के वीडियो देखकर ये आतंकी भारत में खूनखराबा करने की तैयारी कर रहे थे.

अब समझिए इस कट्टरपंथी को बाबा वेंगा क्यों कहा जा रहा है. इसरार अहमद मुस्लिम जगत से जुड़ी भविष्यवाणियां करता था. कभी वो बताता था भारत में मुसलमानों का क्या होगा. कभी वो बताता था कयामत से पहले इजरायल को कौन सा मुस्लिम देश खत्म करेगा. कभी वो बताता था कौन से देश इस्लाम के दुश्मनों का पहला निशाना बनेंगे. कट्टरता की इन्हीं बातों को सुनकर इसरार अहमद की मौत के बाद भी आतंकी तैयार हो रहे हैं. जो भारतीय होने के बावजूद भारत को दहलाने के लिए तैयार हैं.


Spread the love