पुलिस का कहना है कि आरोपी मुस्लिम युवक और मुस्कान पिछले कुछ समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
युवती की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम इमरान है। इमरान जिम ट्रेनर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उसने घर में घुसकर मुस्कान को अकेला देख मौत के घाट उतार दिया। मृतक लड़की के दोस्त अमन के मुताबिक, मुस्कान की बहन ने फोन कर उसे तुरंत घर जाकर मुस्कान को देखने को कहा। उसने बताया कि मुस्कान को किसी ने उसे चाकू मार दिया है। वह तुरंत घर पहुंचा तब कर वहां एंबुलेंस भी आ चुकी थी। वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वह भी पीछे-पीछे अस्पताल पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उसे ऊपर नहीं जाने दिया।
पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी मुस्कान
मुस्कान स्टूडेंट थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। परिवार के करीबियों के मुताबिक इमरान नाम के लड़के ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मुस्कान के भाई आकाश ने पुलिस और परिवार के लोगों को बताया कि इमरान ने मुस्कान को चाकू मारा।
‘मुस्कान को परेशान करता था इमरान’
अमन ने आगे बताया कि मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी और शादीशुदा नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘इमरान नाम का एक लड़का था, बहुत टाइम से उसके पीछे पड़ा था, मुझे उनकी बहन के जरिए पता चला था। वो उसे परेशान करता था और पहले भी ऐसा कर चुका है। अब ऐसा हुआ तो सीधे उसी पर शक हुआ। अमन ने ये भी दावा किया कि आरोपी इमरान करीब 5:40 में उसके घर में घुसा था। सीसीटीवी में मुस्कान के भाई आकाश ने उसकी पहचान भी कर ली है।
