रुद्रपुर । अन्य स्थानों पर थूकने के बाद खाद्य पदार्थों के मामले सामने आ रहे थे, अब रुद्रपुर में भी ऐसे ही मामले ने सनसनी फैला दी है। रविंद्र नगर में एक मुस्लिम दूधिया डोल में थूकने के बाद घरों में दूध बांट रहा था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया।

Spread the love

उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी से सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने दूधिये पर जेहादी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

वार्ड नंबर 35 रविंद्र नगर में मुस्लिम दूधिया लंबे समय से दूध बांटने आ रहा है। वह एक स्थान पर अपनी बाइक खड़ी कर छोटे डोल से घरों में दूध की आपूर्ति करता था। उसे इस बात का एहसास नहीं था कि उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है और उसका जेहादी सच सामने आने वाला है।

लगा हुआ था सीसीटीवी

बुधवार दोपहर उसने अपनी बाइक जहां खड़ी की वहां पर सीसीटीवी लगा हुआ था। बाइक खड़ी करने के उपरांत उसने डोल निकाला और एक बार वह दूध देकर वापस आ गया। जब वह वापस आया तो उसने बड़े डोल से दूध निकाल कर छोटे डोल में डाला। बड़ी सफाई से वह डोल को अपने मुंह के पास लेकर आया और उसके बाद वह दूध देने चला गया।

डोल को मुंह के पास जाने पर लोगों ने उस पर थूकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आवास विकास चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों द्वारा उसके साथ किसी तरह की मारपीट की संभावना के चलते ऐहतियातन पुलिस दूधिये को अपने साथ ले गई।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने आवास विकास चौकी में तहरीर दे प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी भी सुपुर्द कर दी है। सीओ विभव सैनी ने कहा मामला संज्ञान में आया है आरोपित को थाने लाया गया है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पहले हिंदू नाम बता किया लोगों को भ्रमित करने का काम

रुद्रपुर : दूधिये को जब लोगों ने पकड़ा तो उसने पहले अपना नाम प्रेम बता कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। परंतु लोगाें को उसकी हरकत पर संदेह हो चुका था उन्होंने उसके द्वारा प्रेम नाम बताने पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने उसके वाहन के रजिस्ट्रेशन के पेपर जांचे तो वह मुस्लिम नाम का निकला। वह बिलासपुर जनपद रामपुर का रहने वाला है।

सावन माह में इस तरह की हरकत पर आक्रोश

रुद्रपुर : सावन में लोग पूजा पाठ से लेकर शिवालय में दुग्धाभिषेक करने के लिए दूध का प्रयोग करते हैं। ऐसे में मुस्लिम दूधिये द्वारा थूकने के बाद दूध की आपूर्ति पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम किया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। विहिप कार्यकर्ताआें ने कहा है कि रुद्रपुर में दूधियों की बाढ़ है। यह अन्य राज्यों से यहां आकर दूध बेचते हैं। इनका सत्यापन किया जाए।


Spread the love