रूद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी का 4 दिसंबर को आगमन, पं. रामसुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

रूद्रपुर/खटीमा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 4 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को ऊधमसिंहनगर जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा वी.वी.आई.पी. श्रेणी का एवं अतिगोपनीय रखा गया है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 10:40 बजे वह लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा पहुंचेंगे, जहां से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रूद्रपुर के लिए रवाना होंगे। 11:05 बजे उनका आगमन पुलिस लाइन्स हेलीपैड, रूद्रपुर में होगा। यहां से वह 11:15 बजे कार द्वारा पं. रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज, रूद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामसुमेर शुक्ल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा शिलापट्ट का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित पं. रामसुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के स्मृति समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 13:00 बजे मेडिकल कॉलेज से कार द्वारा प्रस्थान कर 13:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आगे का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए उनकी सुरक्षा टीम को अग्रिम रूप से मौके पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा से संरक्षित हैं। भ्रमण के दौरान उनके साथ दिवस अधिकारी श्री दिनेश यादव और अन्य दो अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियाँ तेज कर दी हैं, वहीं कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


Spread the love