नगर निगम पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का भव्य स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि अजय मौर्या का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि मौर्या जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनकी कार्यकर्ताओं और आम जनता में गहरी पकड़ है। उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी।

महापौर ने यह भी कहा कि यह जिला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद है और यहां के विकास के प्रति उनका विशेष लगाव है। ऐसे में अजय मौर्या जैसे ऊर्जावान व निष्ठावान नेता को जिला पंचायत की बागडोर मिलने से जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य होना तय है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने नगर निगम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष पद तक पहुंचने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, के.के. त्रिपाठी, परवेज कुरैशी, अंकित सिंह, मुकेश पाल, जितेंद्र संधू, समीर गौड़, रोशन अरोरा, विजय तोमर, सतीश भट्ट समेत अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Spread the love