इंस्टाग्राम पर वायरल होने की चाह पड़ी भारी, पुलिस से अभद्रता करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love


ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देश पर दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


पुलिस के अनुसार, दोनों युवक पहले भी सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित करते रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।
वायरल होने की होड़ में बिगड़े हालात
सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश इस बार दोनों युवकों पर भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर वायरल होने की चाह में किया गया कथित कृत्य अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love