इसी दौरान परिवार का करीब 5 साल का एक बच्चा अचानक अपने अम्मी-अब्बू से बिछड़ गया। बच्चा लापता हुआ तो परिवार परेशान हो गया, लेकिन तेजोमहालय की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चे की तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित खोज निकाला।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।
अब तक तो कहानी एक सामान्य मानवीय मदद की थी, लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब CISF के जवानों ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द करने से पहले पहचान पत्र मांगा। जवानों का उद्देश्य साफ था कि बच्चे को सही व्यक्ति को सौंपा जाए और किसी तरह की चूक न हो। लेकिन आरोप है कि बच्चे के माता-पिता अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए और पहचान पत्र मांगने की प्रक्रिया के दौरान CISF जवानों से उलझने लगे।
इसके बाद मुस्लिम परिवार के साथ आई भीड़ ने उस गेट से जबरन अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, जहां से पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित था। जवानों ने सुरक्षा नियमों के तहत उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान CISF जवानों को भी अपना बचाव करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक करीब 22 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वामपंथी और इस्लामी मीडिया हैंडल्स ने पूरे घटनाक्रम को सामने रखने के बजाय झड़प के चुनिंदा हिस्से को वायरल करना शुरू कर दिया। वीडियो में CISF जवानों की कार्रवाई तो दिखाई जा रही है, लेकिन उससे पहले बच्चे को खोजने और परिवार को सौंपने के लिए की गई पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी तरह से छिपा दिया गया।
ऐसे में सवाल यह है कि जिस CISF ने पहले बच्चे को खोजकर परिवार की मदद की, उसी CISF के जवानों के साथ विवाद क्यों किया गया? क्या किसी सुरक्षा बल के जवान से यह अपेक्षा की जा सकती है कि वह बिना पहचान की पुष्टि किए किसी भी व्यक्ति को बच्चा सौंप दे? अगर जवान बिना ID कार्ड देखे बच्चे को किसी के हवाले कर देते और बाद में कोई दूसरा व्यक्ति उस बच्चे पर अपना दावा कर देता, तो जवाबदेही किसकी होती?
दूसरा सवाल यह है कि जब किसी गेट से प्रवेश मना है, तो वहां तैनात जवानों से उलझने और उनके साथ धक्का-मुक्की करने का अधिकार आखिर किसने दिया? क्या सुरक्षा नियमों का पालन कराना अब जवानों की गलती बन गया है? आखिर भीड़ जुटाकर सुरक्षाकर्मियों पर दबाव बनाने और उनकी ड्यूटी में बाधा डालने की छूट किसने दे दी?
सुदर्शन न्यूज ने अपने शो ‘एक्सक्लूसिव‘ में इस मुद्दे को उठाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। CISF जवानों के साथ हाथापाई और सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, हम मांग करते हैं कि सोशल मीडिया पर सुरक्षाबलों को बदनाम करने वालों पर भी एक्शन होना चाहिए।
क्योंकि सवाल सिर्फ तेजोमहालय का नहीं है, सवाल उन जवानों के सम्मान का है, जो अपनी ड्यूटी निभाते हुए पहले एक मासूम बच्चे को सुरक्षित खोजते हैं और फिर उसी ड्यूटी के कारण विवाद का सामना करते हैं। देश की धरोहर की सुरक्षा करने वाले जवानों को ही कटघरे में खड़ा करने का यह चलन बंद होना चाहिए।

