यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बैठकों के बीच सपा ने खुलासा किया कि उसने 26 सीटें ऑफर की हैं। सपा नेता रामगोपाल यादव और राजीव राय के खुलासा करते ही 26 सीटों की लिस्ट भी वायरल हो गई।

इन बीस सीटों में कोई ऐसी सीट नहीं है जहां सपा का सीटिंग विधायक हो। हालांकि यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद दोनों ने सूची की जानकारी से इनकार किया है।

वायरल हो रही 26 सीटों की इस सूची का बारीकी से विश्लेषण करने पर साफ पता चलता है कि सपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाया है। इस सूची में वे 2 सीटें शामिल हैं जहां 2022 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जबकि 4 ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनके अलावा 20 अन्य सीटें भी शामिल की गई हैं। खास यह है कि इस सूची में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली का नाम नहीं है। रामगोपाल यादव ने कहा कि 20 सीटें ऐसी दी जा रही हैं जहां सपा ने 60 से 70 हजार वोट हासिल किए थे और कांग्रेस को दो हजार वोट भी नहीं मिले थे।

अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।

बड़ी मांग और छोटे ऑफर के बीच फंसा पेंच

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बातचीत के दौरान 130 सीटों की दावेदारी पेश की थी। इसके जवाब में सपा ने इन 26 सीटों की सूची थमाते हुए शेष सीटों पर कांग्रेस से जिताऊ प्रत्याशियों के नाम और जमीनी समीकरण बताने को कहा है। फिलहाल इस वायरल सूची को लेकर कांग्रेस खेमे में असंतोष देखा जा रहा है, लेकिन दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दूसरे दौर की बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

2022 में कांग्रेस द्वारा जीती गई (2 सीटें):

रामपुर खास

फरेंदा

2022 में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही (4 सीटें):

मथुरा

खेरागढ़

जगदीशपुर

किदवई नगर

अन्य प्रस्तावित सीटें (20):

बागपत

मोदीनगर

हापुड़

जेवर

स्याना

खुर्जा

खैरइगलास

मांट

आगरा

उत्तरफतेहपुर

सीकरी

बिलग्राम-मल्लावां

गोविंद नगर

नानपारा

गोरखपुर शहर

खजनी

पडरौना

फाजिलनगर

पिंडरा

वाराणसी कैंट

बैठक से ठीक पहले राम गोपाल यादव ने किया खुलासा

कांग्रेस के साथ दूसरे दौर की बातचीत से ठीक पहले सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने इस बात का खुलासा किया कि कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर की गई हैं। यह भी कहा कि इसी पर आज की बैठक में आगे की बातचीत होगी। इससे पहले, सोमवार की बैठक में कांग्रेस ने सपा नेताओं को 130 सीटों की सूची सौंपी थी। कांग्रेस ने इन सीटों को अपनी प्राथमिकता बताया था। सपा नेताओं ने सूची पर विचार करने के बाद आगे की बातचीत करने की बात कही थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर मंगलवार को दूसरे दिन की बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए थे। वहीं, सपा की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय, अवधेश प्रसाद और सांसद इकरा हसन ने हिस्सा लेने पहुंचे।

सोमवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी। साथ ही सीटों के तालमेल को अगले दो से चार दिनों में अंतिम रूप देने के संकेत दिए थे। पहले दिन की बैठक के बाद, रामगोपाल यादव ने कहा था कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचार सुने। उन्होंने कहा था कि गठबंधन को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा और अगले दो से तीन दिनों में इसकी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हैं और सीट बंटवारे का समाधान आपसी सहमति से निकाल लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भी कहा था कि सीटों के बंटवारे पर अगले दो से चार दिनों में फैसला होने की संभावना है।

Advertisement