रुद्रपुर विधानसभा के 06 गांव बनेंगे आदर्श गांव: विधायक शिव अरोड़ा

Spread the love



रुद्रपुर में विकसित किया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, खेल और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


उन्होंने कहा कि आदर्श गांव योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न बनाना है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता तय कर कार्य कराए जाएंगे।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए छह गांवों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि अन्य गांव भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि इन गांवों में स्वच्छ वातावरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, गुणवत्तापूर्ण सड़कें, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान, सामुदायिक भवन और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में विधायक ने विश्वास जताया कि यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्रमशः,,,,,,,,,,


Spread the love