उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गई है. मुंबई में छठ पूजा का विरोध करने के नाम पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और कांग्रेस के हुसैन हुसैन दलवई एक साथ आ गए हैं.

पहले राज ठाकरे ने मुंबई में छठ पूजा की छटा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग यूपी चुनाव में फायदा उठाने के लिए मुंबई में छठ से जुड़े रील शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी में छठ के गीत बजाने का भी विरोध किया है.

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसका जहरीला सोशल मीडिया इकोसिस्टम आजकल ‘छठ पूजा’ के मुद्दे का फायदा उठाकर मुंबई, महाराष्ट्र में झगड़ा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए, वे सोशल मीडिया पर रस्मों और उनसे होने वाले ‘कल्चरल हमले’ को दिखाते हुए रील चला रहे हैं. इतने भर से इनका मन नहीं भरा तो मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाना बजाने की भी कोशिश की, जिसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने तुरंत बंद करवा दिया. फिर भी, बीजेपी निराश है क्योंकि वे जो झगड़ा चाहते थे, वह नहीं हो पाया. यह सारी पागलपन भरी चालें उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं.’

राज ठाकरे के सपोर्ट में आए कांग्रेस नेता हुसैन हुसैन दलवई

मुंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन हुसैन दलवई ने कहा कि रेलवे में छठ पूजा के गीत बजना बिलकुल गलत है. राज ठाकरे ने उसका विरोध किया है तो वह बिलकुल बराबर है. ये क्या मुंबई को बिहार बना रहे हैं? ये क्या बात है, मुंबई मराठी लोगों की है, उसमें भी कोंकणी लोग ज्यादा हैं. मुंबई मुंबई रहेगी, ये बिहार या गुजरात नहीं बनेगी. ये हम बनाने नहीं देंगे.


छठ महापर्व पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान पर बीजेपी बीजपी के राम कदम ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है.

मुंबई में छठ पूजा को बढ़ावा देने के पीछे यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी की इतनी ही राजनीति रहती है. बीजेपी केवल धर्म की राजनीति करती है. उनका यहां के लोगों को राहत देना, गरीबी हटाना, अकाल पड़ा है, वहां किसानों और मजदूरों की मदद करना, ये काम ये कहां करते हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों का काम है मस्जिद तोड़ो, ये तोड़ो यही राजनीति है उनकी.

Advertisement