वहां से गुजर रहे एक शख्स ने महिला को नशे की हालत में सड़क किनारे बेशुध हालत में देखा तो उसे पास में ही एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां, शख्स के छूने पर जब महिला ने एतराज जताया तो उसे मार डाला।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रमोद (36) के तौर पर हुई है, जिसे जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गलत इरादे से महिला के पास गया था और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किया।
क्या है पूरा मामला पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक आदमी के छूने पर एतराज़ करने पर एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
आरोपी की पहचान प्रमोद (36) के तौर पर हुई है, जिसे जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 7 नवंबर की रात की है। स्थानीय दुकानदारों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब प्रमोद इलाके से गुज़रा तो महिला नशे में सड़क किनारे पड़ी थी।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शायद शख्स ने उसे उठाया और पास के एक खाली प्लॉट में ले गया। महिला ने उसके छूने पर एतराज़ किया, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। झगड़े के दौरान, प्रमोद को गुस्सा आ गया और उसने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे हत्या के सिलसिले में हिरासत में ले लिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी में एक महिला को बुरी नीयत से पत्थर से मारकर उसकी हत्या करने के आरोपी एक आदमी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

