रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।
Spread the loveराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सर संघचालक श्री मोहन भागवत जी का पिथौरागढ़ जाते हुए हरित क्रांति की जननी पंतनगर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला […]
Spread the loveवही आपके डेटा को बड़े डेटा सेंटर में स्टोर किया जाता है। ऐसे में जिसके पास डेटा सेंटर और समुद्री केबल का कब्जा होता है, वो पूरी दुनिया […]
Spread the loveउस समय कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के बजाय देहरादून में करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि प्रदेश […]