ट्रेनिंग के दौरान संगीत का शौक दो युवा अधिकारियों के दिलों की धड़कन बन गया। संगीत के शौक के चलते ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए, प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह कहानी है आईएएस अफसर आशिमा और आईएफएस अधिकारी राहुल की।

दोनों अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले हैं और दोनों ने ही उत्तराखंड कैडर चुना है। उत्तराखंड में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और अब दोनों एक दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आशिमा गोयल मिश्रा आईएएस प्रशिक्षु हैं और वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में एसडीएम पद पर तैनात हैं। आशिमा ने आईआईटी दिल्ली से बायोटेक में बीटेक किया है। वहीं राहुल मिश्रा अजमेर राजस्थान के निवासी हैं। उनकी तैनाती नैनीताल जिले में हुई है।

Dehradun: क्लाइमेट चेंज पर बोलीं राष्ट्रपति- पर्यावरण संरक्षण में इस्तेमाल हो जनजातीय समाज का संचित ज्ञान

राहुल मिश्रा ने बतौर आईएफएस जबकि आशिमा ने बतौर आईएएस उत्तराखंड कैडर का चुनाव किया है। आशिमा बताती हैं कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में आईएएस और आईएफएस का फाउंडेशन कोर्स एक साथ होता है। उसी दौरान दोनों नजदीक आए। नजदीकियों की वजह संगीत थी।

राहुल मिश्रा को गिटार बजाने का शौक था तो आशिमा गाने का शौक रखती हैं। इसी से दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी करने का निर्णय ले लिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर चुके आईएफएस राहुल मिश्रा दीक्षांत के मौके पर आशिमा के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे।