रामनगर शहर के मोहल्ला भरतपुरी इलाके में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एक अज्ञात चोर ने इनोवा कार चोरी कर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी थी । घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मात्र 5 घंटे के भीतर इनोवा कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला भरतपुरी निवासी हरीश चंद्र घिल्डियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी इनोवा कर चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसमें पुलिस ने घटना के मात्र 5 घंटे के भीतर ही मोहल्ला बंबाघेर निवासी हर्षित शर्मा को उक्त चोरी की कार साथ दबोच लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
Spread the loveपुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मृतक महिलाएं हैं । हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , […]
Spread the love – 13 और 14 जनवरी को होगा भव्य महोत्सव रूद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति पंजीकृत (शैल परिषद) के तत्वाधान में आगामी 13 और 14 जनवरी को शैल भवन […]
Spread the love उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट की डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महानिदेशक […]