रूद्रपुर । आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान सिलेंडर फट जाने से वहां कार्य कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एउसे झुलस गया । जिसे फैक्ट्री के चाहन से उपचार के लिए जिला चिर्कित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करा कर श्रमिक को तत्कात अन्यत्र ले गये। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान मौके पर काम कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एसे घायल हो गया। उसका शरीर कई जगह से झुलस गया और सिर तथा अन्य अंगों पर गहरी चोटें भी आ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महज उपचार की औपचारिकता निभाकर घायल श्रमिक को साथ आये पैफक्ट्री अधिकारी अन्यत्र ले गये। जब चिकित्सालय में अधिकारियांे से घायल श्रमिक का नाम पता जानना चाहा तो वह बिना कुछ बताये श्रमिक को साथ लेकर चले गये। इधर चिकित्सालय स्टॉफं का कहना था कि अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय में घायल श्रमिक का नाम पता दर्ज नहीं कराया गया और जल्दबाजी में उसे ले गये। प्रबंधन द्वारा मामला पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
Spread the loveआरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया है। हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक […]
Spread the love उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट की डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महानिदेशक […]