पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री एवं कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने केन्द्र में नयी सरकार बनने पर सरकार से अपेक्षा की है कि वह जनहित में कार्य करेगी।पनेरु ने कहा कि आज देश के साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से घिरा हुआ है केन्द्र सरकार ने जल मिशन योजना चलाई लेकिन की गांवों- घरों में पानी कनैक्शन में पानी नहीं आ रहा है अनियोजित विकास के कारण प्रतिदिन तापमान इतना बढ़ रहा है कि दिन में पहाड़ों में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है देश के सकल घरेलू उत्पाद में ताममान से दुष्प्रभाव पड़ रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की लू लगने से मृत्यु हो रही हैं ।भीमताल विधानसभा में विधायक निधि में इतनी कमीशन खोरी बढ़ चुकी है जिस कारण निधि से समाज में कुछ विकास दिखाई नहीं दे रहे हैं।किसान परेशान हैं उनको उनकी मेहनत से कमाई फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं को छला गया है, बेरोजगारी-मंहगाई से आम जनता त्रस्त है लेकिन जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में मस्त हैं।पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि देश के विकास में इन मुद्दों पर सशक्त कानून बनाये जायें और क्रियान्वयन करें।श्री पनेरु ने ककोड़ , गौनियारों आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके लोगों से सम्पर्क किया और लोगों से मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि विधायक निधियों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों के साथ जल्दी ही आन्दोलन करेंगे।
Spread the loveप्रत्येक ब्लाॅक में कोविड के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की ऑपरेशन गाइडलाइन फॉर रिवाइज्ड सर्विलांस […]
Spread the loveआज द्वाराहाट में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयो एवं उत्तराखंड क्रांति दल ने संयुक्त रूप से द्वाराहाट के शहर में भारतीय जनता पार्टी सरकार की आर्थी निकाल कर विरोध जताया […]
Spread the love रुद्रपुर, 16 सितम्बर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन (16 सितम्बर) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) को भाजपा संगठन ने महज़ औपचारिक उत्सव न बनाकर […]