पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री एवं कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने केन्द्र में नयी सरकार बनने पर सरकार से अपेक्षा की है कि वह जनहित में कार्य करेगी।पनेरु ने कहा कि आज देश के साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से घिरा हुआ है केन्द्र सरकार ने जल मिशन योजना चलाई लेकिन की गांवों- घरों में पानी कनैक्शन में पानी नहीं आ रहा है अनियोजित विकास के कारण प्रतिदिन तापमान इतना बढ़ रहा है कि दिन में पहाड़ों में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है देश के सकल घरेलू उत्पाद में ताममान से दुष्प्रभाव पड़ रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की लू लगने से मृत्यु हो रही हैं ।भीमताल विधानसभा में विधायक निधि में इतनी कमीशन खोरी बढ़ चुकी है जिस कारण निधि से समाज में कुछ विकास दिखाई नहीं दे रहे हैं।किसान परेशान हैं उनको उनकी मेहनत से कमाई फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं को छला गया है, बेरोजगारी-मंहगाई से आम जनता त्रस्त है लेकिन जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में मस्त हैं।पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि देश के विकास में इन मुद्दों पर सशक्त कानून बनाये जायें और क्रियान्वयन करें।श्री पनेरु ने ककोड़ , गौनियारों आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके लोगों से सम्पर्क किया और लोगों से मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि विधायक निधियों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों के साथ जल्दी ही आन्दोलन करेंगे।
Spread the loveजिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रो की नाले-नालीयों आदि की साफ-सफाई के साथ ही दवाइयों का छिड़काव 31 मई से पूर्व […]
Spread the loveआलम यह है कि मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बिली को 15 सदस्यीय टीम बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy […]
Spread the loveरुड़की में 1सितम्बर 1994मेखटीमा में एवं 2सितम्बर 1994मसूरी में राज्य आन्दोलन में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य। हर्ष प्रकाश काला केन्द्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड […]