भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात करी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनके द्वारा खटीमा में आई बाढ़ आपदा के लिए स्वीकृत की गई लगभग 20 करोड़ की सहायता राशि के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को ईमानदारी से 5000 रूपए सहायता राशि उपलब्ध हो जिसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं बाढ़ सहायता राशि में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ सहायता राशि केवल उन्हीं लोगों को उपलब्ध की जाए जिन स्थानों पर बाढ़ आई है और जो इस आपदा में प्रभावित हुए हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीघ्र ही बाढ़ पीड़ित व्यापारियों के लिए भी कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोगों को साथ मिलकर जाति दल वर्ग की भावना से ऊपर उठकर आपदा में प्रभावित लोगों का साथ देना चाहिए उन्होंने कहा बाढ़ आपदा में किसी भी प्रकार की राजनीति करने से बचे , शादी कहां की बाढ़ आपदा के धान का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी नगर महामंत्री मनोज वाधवा जिला महामंत्री सतीश गोयल जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन भट्ट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश भट्ट आदि उपस्थित थे,
Spread the loveआगामी 04 जून, मतगणना दिवस तक अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस अभिरक्षा में रहेंगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सील्डयुक्त ईवीएम स्ट्रंाग रूम में पूर्णतः सी.सी.टी.वी. व सुरक्षा […]
Spread the loveडॉ. जगदीश रावत अखिल भारतीय महर्षि दयानंद सरस्वती एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 से हुए सम्मानित।आज दिनांक 14/ 12/ 2024 को फ्यूचर विश्वविद्यालय फरीदपुर, बरेली के तत्वाधान में आयोजित अखिल […]
Spread the loveअभी वन भूमि हस्तांतरण के कई प्रस्ताव विभाग के पास लंबित हैं। 16827.788 हेक्टेयर भूमि वन विभाग ने लीज पर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के बागजाला […]