शैल सांस्कृतिक समिति रजि० (शैल परिषद) मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव 2025 का आगाज कार्यक्रम का पंपलेट किया जारी। क्या कुछ लिखा है पंपलेट में खबर प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स
अवगत कराना है कि विगत वर्षों से अनवरत आयोजित उत्तरायणी महोत्सव (घुघुतिया त्यार) इस वर्ष भी शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद), रूद्रपुर के तत्त्ववाधान में दिनांक 13 जनवरी व 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शैल परिषद के प्रांगण मेंबड़े धूम-धाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। अतः इस अवसर पर आप सभी को इष्टमित्रों सहित सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। आशा है कि आप से भी इस दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर तन मन धन से अपनी सहभागिता करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगें।
आयोजन को दिव्य व भव्य रूप प्रदान करने के लिए दिनांक 13 जनवरी 2025 को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगें तथा कुछ स्थानीय कलाकारों व अन्य एकल कलाकारों द्वारा पर्वतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
दिनांक 14 जनवरी 2025 को क्षेत्र के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्वतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किये जाएंगे तथा खटीमा के सुप्रसिद्ध परिवर्तन सांस्कृतिक समिति के सुप्रसिद्ध लोकगायकों, लोकनृतकों की सुन्दर प्रस्तुति व पर्वतीय अंचलों की प्रमुख पहचान छोलिया नृत्य की टीम जो दोनों दिन अपनी प्रस्तुति देंगे, साथ ही पी०ए०सी बैण्ड की प्रस्तुतियाँ समाहित की गयी हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्नों के लिए झूले, व्यापारिक स्टाल, पर्वतीय उत्पाद व पर्वतीय स्वादिष्ट व्यंजन को भी इस आयोजन में समाहित किया गया है।सहयोग एवं सहभागिता हेतु कृपया कार्यकारिणी सदस्यों / आयोजक मण्डल के सदस्यों से सम्पर्क करें। मेले में व्यापारिक स्टाल बैनर व पोस्टर आदि लगवाने के इच्छुक संस्था भी सम्पर्क करें। स्थान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है निवेदक – शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रूद्रपुर
सम्पर्क सूत्र समस्त पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य 9412986263, 9412036280, 8077832310, 8630881001, 7088222098
Spread the love बुलडोज़र की असली परीक्षा”रुद्रपुर में 500 करोड़ की तालाब भूमि पर मॉल निर्माण का मामला सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की नीयत का आईना है। गंगापुर […]
Spread the loveधीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह रावत के निधन पर किया शोक व्यक्त उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त समिति के केंद्रीय मुख्य […]
Spread the loveमैच हारने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, […]