गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 45 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था उत्तरांचल संगम की वार्षिक आमसभा 2024

Spread the love

उत्तरांचल संगम ,सर्वसम्मति से हर्ष एवं उत्साह के वातावरण में वर्तमान कार्यकारिणी को पूर्ववत बनाये रखने और श्री रामलीला मानस मंचन 2024 का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया।

झा कॉलोनी स्थित उत्तरांचल संगम कार्यालय में संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य दान सिंह नयाल की अध्यक्षता में वार्षिक आमसभा में कोषाध्यक्ष जगत सिंह द्वारा विगत वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा रखा
गया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का पुनरावलोकन कर भविष्य की कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठों,पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि विगत 3 वर्षों में युवाओं की सक्रियता से संस्था के कार्यों की गति जिस प्रकार से बढ़ी है उसको आगे भी इसी प्रकार से बनाए रखने की आवश्यकता है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स, डॉक्टर डॉ विक्रम माहोरी

सचिव अनिल जोशी ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद श्री रामलीला मानस मंचन 2024 की तैयारी आरंभ की जायेगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी ने वर्षभर कार्यक्रमों के सफल आयोजनों हेतु उत्तरांचल संगम परिवार एवं क्षेत्र वासियों के प्रति आभार व साधुवाद प्रकट करते हुए सभी राम भक्तों से दिव्य एवं भव्य रामलीला मंचन 2024 की तैयारियों में लगने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में एल पी कांडपाल, राजेंद्र राणा,बहादुर सिंह नेगी, संजय सिंह बोरा, दीपक भट्ट, नीरज भट्ट,कमलेश तिवारी, उमेश चंद तिवारी,विनोद जोशी, राहुल तिवारी, रमेश मिश्रा, गोविंद कांडपाल, गिरीश सिंह मेहरा, मनु कार्की,विमल भट्ट, प्रकाश उप्रेती,राजेंद्र भट्ट, अजेंद्र सिंह कुंवर,चिंतामणि उप्रेती, ख्याली सिंह भंडारी, धीरज बिष्ट,यश मिश्रा, अजय कार्की, बलवीर कार्की समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love