हल्द्वानी दमुवाढूंगा में युवती के घर में घुसे माड्यूलर किचर कारोबारी नूर मोहम्मद पर पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है। युवती के भाई ने नूर मोहम्मद पर बहन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इस मामले में युवती तहरीर देने से मुकर गई।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

दमुवाढूंगा निवासी युवक ने बताया कि मुखानी के गैस गोदाम रोड स्थित देव गंगा विहार कालोनी निवासी माड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद गुरुवार रात उसके घर में जबरन घुस गया। नूर मोहम्मद को देखकर उनकी बहन ने शोर मचाया। इसके बाद नूर गालीगलौज कर हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

घर में खड़ी तीन बाइकों में आग लगा दी थी

स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इधर, गुरुवार रात युवती ने कारोबारी के परिचित होने की बात कहते हुए तहरीर देने से मना कर दिया था। शुक्रवार को जब मामले ने तूल पकड़ा तो हिंदूवादी संगठन व क्षेत्र के लोगों ने कारोबारी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की। घर में खड़ी तीन बाइकों में आग लगा दी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। शुक्रवार रात तक युवती और उसके भाई के बीच तहरीर देने व न देने को लेकर बातचीत हुई। रात करीब 12 बजे तहरीर दी गई। काठगोदाम पुलिस ने कारोबारी नूर मोहम्मद के विरुद्ध घर में जबरन घुसने, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।