ज्योतिषाचार्य पं0कैलाश चन्द्र तिवारी द्वारा विधि -विधान से वेदी का पूजन कराया गया।

शैल भवन परिसर में स्थापित गोल्ज्यू मंदिर ज्ञातव्य हो कि अपनी धरोहर संस्था के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री *गोल्ज्यू महाराज की संदेश यात्रा* 5 नवम्बर दिन मंगलवार को सायं 4 बजे शैल भवन परिसर में स्थापित गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचेगी। सायं 6बजे श्री गोल्ज्यू मंदिर में *भजन कीर्तन व जागर* का आयोजन होगा ।
वेदी पूजन के पश्चात शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

ज्योतिषाचार्य पं0कैलाश चन्द्र तिवारी द्वारा विधि -विधान से वेदी का पूजन कराया गया।

श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया और महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर शैल परिषद के अध्यक्ष श्री गोपाल पटवाल ने आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।शैल परिषद के महामंत्री एवं अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश महामंत्री एड0दिवाकर पांडे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की उन्होंने जानकारी दी कि गोल्ज्यू संदेश यात्रा जो कि चपावत से प्रारम्भ होकर 5 नवम्बर को अपराह्न 4:00 बजे शैल भवन पहुंचेगी जहां पर लोग आकर न्याय के देवता श्री गोलू देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे उन्होंने रुद्रपुर की आम जनता से अपील की है इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
वेदी पूजन कार्यक्रम व बैठक में शैल परिषद के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पाण्डे,कोषाध्यक्ष डी 0के 0दनाई,डा एल0एम0उप्रेती, हरीश दनाई, सतीश लोहनी, कृष्ण चन्द्र मिश्रा,राजेन्द्र बलौदी, जगदीश जोशी,ईश्वर भट्ट, मुकुल उप्रेती,*सुधा पटवाल,विनीता पाण्डे,आशा लोहनी,कमला जोशी,शोभा मिश्रा,रीता उप्रेती*,पी0एस0मेहरा,लाल सिंह भण्डारी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement