जनरल बिपिन रावत पर्वतीय शोध शिक्षणालय, गो0 ब0 पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) द्वारा ‘मोटे अनाजो का मूल्यवर्धन‘ पर एक-दिवसीय आनलाईन कार्यशाला का आयोजन

पन्तनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जनरल बिपिन रावत पर्वतीय शोध शिक्षणालय, गो0 ब0 पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) द्वारा ‘मोटे अनाजो का मूल्यवर्धन‘ पर एक-दिवसीय आनलाईन कार्यशाला का आयोजन
जनरल बिपिन रावत पर्वतीय शोध शिक्षणालय, गो0 ब0 पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) द्वारा ‘मोटे अनाजो का मूल्यवर्धन‘ पर एक-दिवसीय आनलाईन कार्यशाला का आयोजन

Dr Vikram Mahori , buro chief, Hindustan Global Times
पंतनगर, 9 सितंबर 2023ः जनरल बिपिन रावत पर्वतीय शोध शिक्षणालय, गो0 ब0 पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) द्वारा ‘मोटे अनाजो का मूल्यवर्धन‘ पर एक-दिवसीय आनलाईन कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यशाला का संयोजन डॉ. सीमा क्वात्रा ने किया। इस कार्यशाला में गो0 ब0 पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डा0 मनमोहन सिंह चैहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, कुलपति जी ने अभिभाषण के दौरान अपने आहार में मोटे अनाजों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि ये विटामिन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि का अच्छा स्रोत हैं एवं ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाजो को उगाने के लिये लोगो को प्रोत्साहित करें एवं निदेशक शोध, पंतनगर डा0 ए0 एस0 नैन ने भी मोटे अनाजों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों के 60 स्वयं सहायता समूहों के 200 सदस्यों ने भाग लिया। डा0 ए0एस0 जीना, निदेशक, शोध शिक्षणालय, पंतनगर ने सभी आयोजक समिति एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसी और कार्यशालाओं का आयोजन कराने के लिये प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सरिता श्रीवास्तव, निदेशक, सुवर्णदा फाउन्डेशन, रूद्रपुर एवं पूर्व प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, खाद्य और पोषण विभाग, डॉ. रीता सिंह रघुवंशी, भूतपूर्व प्राध्यापक व अधिष्ठात्री, कॉलेज ऑफ कम्यूनिटी साइंस, पंतनगर, डॉ. लक्षिता शर्मा, निदेशक, एमिटी मेडिकल स्कूल व विभागाध्यक्ष, आहार विज्ञान और अनुप्रयुक्त पोषण विभाग, एमिटी विश्वविद्यालय, हरियाणा, रिचा अग्रवाल, सह संस्थापक, जस्ट आर्गेनिक, गुरूग्राम, ने मोटे अनाजः महत्व एवं मूल्यवर्धन, मोटे अनाजों के प्रसंस्करण के लिए अवसर और प्रौद्योगिकियाँ, खाद्य सुरक्षा में मोटे अनाजों की भूमिका, मोटे अनाज आधारित उत्पाद की पैकेजिंग, लेबलिंग और विपणन पर बात की। इस कार्यशाला को आयोजित करने में डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. उषा पंत, डॉ. रेनू पांडेय, डॉ. नीतू डोभाल, और डॉ. दिव्या सिंह जैसे विशेषज्ञों ने सहयोग किया। AICRP कृषि में कार्यरत् महिलाओं की प्रोजेक्ट टीम ने इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संग्या सिंह और आभार वचन ख्याति जोशी ने किया।