Uttarakhand: राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ इस वर्ष नवंबर तक पांच प्रतिशत बढ़ गया है। दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में भी चार प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

Spread the love

इस वर्ष नवंबर तक 1594 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इसमें 983 व्यक्तियों की मौत हुई है। केवल नैनीताल जिला ही ऐसा है, जिसमें गत वर्ष नंवबर तक हुई सड़क दुर्घटनाओं के सापेक्ष 19 प्रतिशत दुर्घटना कम हुई हैं। उत्तरकाशी में यह संख्या गत वर्ष की भांति ही है। शेष सभी जिलों में यह आंकड़ा दो प्रतिशत से लेकर 47 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सबसे ज्‍यादा हादसे राजधानी में

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक रोक नहीं लग पाई है। स्थिति यह है कि हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस वर्ष सबसे अधिक 470 सड़क दुर्घटनाएं देहरादून में हुई हैं। इनमें 185 व्यक्तियों की मौत हुई हैं। वहीं, हरिद्वार में 400 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 256 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।

ऊधम सिंह नगर में 384 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं और इनमें 243 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे अधिक 50 सड़क दुर्घटनाएं टिहरी में हुईं और इनमें 34 व्यक्तियों ने जान गंवाई। सड़क दुर्घटना में पर्वतीय जिलों में सबसे अधिक 44 मृत्यु अल्मोड़ा में हुई हैं। यहां गत वर्ष केवल पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। यह स्थिति तब है जब प्रदेश सरकार लगातार सड़क दुर्घटना रोकने के करोड़ों रुपये का बजट जारी कर रही है।

अब तक नहीं बन पाई अल्मोड़ा सड़क दुर्घटना की जांच रिपोर्ट

प्रदेश में गत चार नवंबर को अल्मोड़ा में बस दुर्घटना हुई थी। परिवहन मुख्यालय ने इसकी जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर एक जांच समिति का गठन किया था। समिति ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। इस कार्य को हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यह रिपोर्ट अब तक तैयार नहीं हो पाई है। इससे सीधे विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

  • दुर्घटनाओं की संख्या – मृतकों की संख्या

  • जिला, वर्ष 2023, 2024 – वर्ष 2023, 2024
  • उत्तरकाशी, 17, 17 – 26, 20
  • टिहरी, 46, 50 37, 34
  • चमोली, 15, 20 – 12, 13
  • रुद्रप्रयाग, 11, 12 -10, 23
  • पौड़ी 22, 28 -10, 26
  • देहरादून, 426, 470- 175, 185
  • हरिद्वार 373, 400 -250, 256
  • नैनीताल, 180, 145 -114, 114
  • यूएस नगर, 377, 384- 268, 243
  • अल्मोड़ा, 14, 19- 05, 44
  • पिथौरागढ़, 15, 22- 16, 05
  • चंपावत, 20, 22 -16, 15
  • बागेश्वर 04, 05- 07, 05
  • कुल 1520, 1594 – 946, 983

Spread the love