टीम इंडिया के पूर्व विष्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लम्बे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की। वे अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षियों के होश उड़ा दिया करते थे।

सहवाग (Virender Sehwag) के दो बेटे आर्यवीर सिंह और वेदांत सहवाग हैं। दोनों ही क्रिकेट खेलते हैं और आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं। इसी क्रम में हालिया कमाल वीरू के छोटे बेटे वेदांत ने दिखाया है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

वेदांत ने मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे में जहां जसप्रीत बुमराह के अलावा लगभग शेष सभी भारतीय गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए हैं, वहां वेदांत सहवाग के रूप में भारतीय क्रिकेट को नया प्रतिभाशाली गेंदबाजी मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्पिन गेंदबाजी करने वाले वेदांत ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

14 साल के वेदांत ने दिल्ली की अंडर-16 टीम के लिए खेलते हुए केवल 5 मैचों में 24 विकेट हासिल कर लिए हैं। इस कारनामे को देखते हुए खुद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सोशल मीडिया के जरिए वेदांत की तारीफ की है।

पूरे सीजन में मचाया धमाल

वेदांत सहवाग के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी का जारी सीजन किसी सुनहरे सपने की तरह गुजर रहा है। वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने दो पारियों में फाइव विकेट हॉल भी हासिल किये हैं। इसके अलावा उन्होंने दो पारियों में 4 – 4 विकेट भी हासिल किये। वेदांत का गेंदबाजी औसत भी 19.33 है, जो काफी शानदार है। वे दिल्ली के लिए इस सीजन 10 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का दूसरा बेटा और वेदांत के बड़े भाई आर्यवीर का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाकर सुर्खियां लूटी थी।

🏏
Advertisement