चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने समापन की ओर है। 3 मुकाबलों के बाद विजेता टीम का पता चल जाएगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा।

यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया से बदला लेना चाहेगी। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को रौंदा था।