9 महीने के लंबे अरसे के बाद आखिरकार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से वापस लौट आए हैं. इस दौरान उनके साथ निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी थे.

यह वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्प्लैशडाउन के बाद हुई. उनकी वापसी का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह चार छतरियों वाला एक यान बीच समुद्र में उतरा.

ताजे पानी से धोया यान

रिपोर्ट के मुताबिक जब अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से बाहर आए, तो उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे स्पेसएक्स लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले यात्रियों के लिए अपनाता है ताकि वे आराम से समायोजित हो सकें. इससे पहले, एक कर्मचारी ने कैप्सूल को ताजे पानी से धोया ताकि उस पर लगी खारे पानी की परत को हटाया जा सके. स्पेसएक्स की अधिकारी केट टाइस ने बताया कि समुद्री पानी धातु को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे जल्द से जल्द साफ किया जाता है.

Advertisement