29 March 2025 In Hindi: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। अमावस्या की तिथि आज ही मान्य है। आज लोग शनि अमावस्या का लाभ लेंगे। भैरव को समर्पित यह महान तिथि है।

Spread the love

हनुमान जी की उपासना करें। आज नियम पूर्वक व्रत व दान -पुण्य करना बहुत फलित होता है। तिल का दान करें। शिव मन्दिर परिसर में बेल, बरगद, आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। सत्य मार्ग पर चलें। अपने घर के मंदिर में अखण्ड दीप जलाइए। हवन पूजन करें। भगवान के नाम जो भी आपका इष्ट हो उनका निरंतर मानसिक जप करते रहें। शनि अमावस्या को पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत फलित होता है। शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। श्री कृष्ण उपासना से शनि द्वारा प्रदत्त कष्ट समाप्त होता है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

29 मार्च 2025 सूर्य ग्रहण टाइम (29 March 2025 Surya Grahan Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगेगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। ये सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है।

शनि अमावस्या 2025 मुहूर्त (Shani Amavasya 2025 Timing)

शनि अमावस्या 28 मार्च 2025 की शाम 7 बजकर 55 मिनट से लेकर 29 मार्च 2025 की शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

29 मार्च 2025 का पंचांग (29 March 2025 Panchang)

संवत—पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-चैत्र,कृष्ण पक्ष
तिथि चैत्र माह कृष्ण पक्ष अमावस्या
पर्व-शनि अमावस्या
दिवस -शनिवार
सूर्योदय-06:17am
सूर्यास्त-6:37pm
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद 07:26 pm तक फिर रेवती
चन्द्र राशि – मीन, स्वामी ग्रह-गुरु
सूर्य राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
करण– नागव 04:26 am तक फिर किशतुधन
योग- ब्रम्ह10:05 pm तक फिर इंद्र

29 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त (29 March 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:02 pm से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक
गोधुली मुहूर्त–06:22pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:03am से 07:44am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43 से 12:25 तक रात
संध्या पूजन-06:30pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से प्रातःकाल 10:30 बजे तक


Spread the love