सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

खटीमा, 08 अप्रैल।उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने आज खटीमा का दौरा कर आगामी 09 अप्रैल (बुधवार) को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह भव्य समारोह तराई बीज विकास निगम मैदान, खटीमा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता]

मंत्री श्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, व्यवस्थित एवं भव्य हों, ताकि कार्यक्रम में भाग लेने वाले वीर सैनिकों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तैयारियों के पश्चात मंत्री जोशी ने बनबसा स्थित एनएचपीसी अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की। इस बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थापन, आमंत्रण वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Spread the love