रोजगार के द्वार आपके लिए खुले हैं – कदम बढ़ाइए, अवसर आपका इंतजार कर रहा है!जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल

Spread the love

रुद्रपुर, 19 अप्रैल 2025 – जनपद ऊधमसिंहनगर के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आ गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने जानकारी दी है कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइज़र पदों पर भर्ती के लिए एक विशेष रोज़गार भर्ती कैंप श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती कैंप GDX Group, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित की जा रही है, जो भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत 125 सुरक्षा जवान और 15 सुपरवाइज़र पदों पर सीधी भर्ती करेगी।

रोजगार शिविर की तिथियां व स्थान:

  • 21 अप्रैल – विकासखंड सभागार, जसपुर
  • 22 अप्रैल – नगर सेवायोजन कार्यालय, काशीपुर
  • 23 अप्रैल – विकासखंड सभागार, बाजपुर
  • 24 अप्रैल – विकासखंड सभागार, गदरपुर
  • 25 अप्रैल – जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रपुर
  • 26 अप्रैल – विकासखंड सभागार, सितारगंज
  • 28 अप्रैल – अंतिम शिविर: विकासखंड सभागार, खटीमा

समय: प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:00 बजे तक

योग्यता व पात्रता:

सुरक्षा जवान हेतु:

  • शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
  • आयु: 19 से 45 वर्ष
  • ऊँचाई: 168 सेमी
  • वजन: 52 से 90 किलोग्राम

सुपरवाइज़र हेतु:

  • शैक्षिक योग्यता: स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान
  • आयु: 21 से 45 वर्ष
  • ऊँचाई: 170 सेमी
  • वजन: 58 से 90 किलोग्राम

आवश्यक दस्तावेज़:

  • शैक्षिक प्रमाणपत्र (10वीं अथवा अधिक) की छायाप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • सभी अभ्यर्थियों को ऑफ़लाइन आवेदन हेतु संबंधित विकासखंड सभागार में स्वयं उपस्थित होना होगा।

यह भर्ती शिविर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी पात्र युवाओं के लिए खुला है।

विशेष लाभ व सुविधाएं:

चयनित अभ्यर्थियों को GDX Group के नोएडा स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों – नोएडा, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर आदि में ₹15,000 से ₹20,000 मासिक वेतन, स्थायी नौकरी (58 वर्ष तक) एवं निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:

  • भविष्य निधि (PF)
  • पेंशन योजना
  • जीवन बीमा
  • पारिवारिक चिकित्सा सुविधा
  • वार्षिक वेतन वृद्धि
  • प्रोमोशन अवसर
  • ड्यूटी के दौरान भोजन व आवास व्यवस्था
  • लोन सुविधा आदि

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:

  • भर्ती अधिकारी: 9220339702, 9792450403

राजेश दुर्गापाल, जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के सभी योग्य व इच्छुक युवाओं से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाएं।


Spread the love