आईपीएल 2025 के 38 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 9 विकेटों से बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में नाबाद 76 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली है।

रोहित को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही रोहित ने आईपीएल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में यह 20वां मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • 25 – एबी डिविलियर्स
  • 22 – क्रिस गेल
  • 20 – रोहित शर्मा*
  • 19 – विराट कोहली
  • 18 – डेविड वॉर्नर
  • 18 – एमएस धोनी

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने 25 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। वहीं उसके बाद क्रिस गेल हैं। जिन्होंने यह कारनामा 22 बार किया है। रोहित शर्मा ने 20 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। उसके अलावा विराट कोहली ने 19, डेविड वॉर्नर ने 18 और एमएस धोनी ने 18 बार इस पुरस्कार को जीता है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रनों की पारी खेलते ही शिखर धवन का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिखर धवन ने अब तक आईपीएल में 6769 रन बनाए। वहीं रोहित 76 रनों की पारी के साथ अब 6786 रनों पर पहुंच गए हैं। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन

  • 8326 – विराट कोहली
  • 6786 – रोहित शर्मा*
  • 6769 – शिखर धवन
  • 6565 – डेविड वार्नर
  • 5528 – सुरेश रैना

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 8326 रन बनाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन मौजूद है। चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर है। जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 6565 रन बनाए हैं। 5528 रनों के साथ पांचवें नंबर पर सुरेश रैन है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर सभी खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है या अब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement