IPL 2025 RCB Vs RR LIVE Score: आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आरसीबी का मुकाबला आरआर से है। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। इस सीजन आरसीबी को घर में पहली जीत मिली है।

आरसीबी ने राजस्थान को 11 रन से हराया।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। विराट कोहली ने 70 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन की पारी खेली। संदीप शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तेज शुरुआत की। जायसवाल 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राजस्थान का पारी लड़खड़ा गई। ध्रुव जुरेल ने 47 रन बनाए। 19वें ओवर में दो विकेट ओर एक रन बने। इस सीजन यह राजस्थान की लगातार पांचवीं हार है।

Advertisement