
यह स्थिति 24 मई तक बनी रहेगी, उसके बाद सूर्य 25 मई को सुबह 9:40 बजे रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव 5 राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक होगा।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता
मेष राशि:
सूर्य का यह परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी है। इस दौरान नौकरी में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है और वेतन वृद्धि की संभावना है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए सुनहरा मौका आएगा।
सिंह राशि:
कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य के गोचर से सिंह राशि वालों को अपार सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। व्यापार में मुनाफा होगा और सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि:
यह नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और बुद्धि में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के अवसर बढ़ेंगे।
धनु राशि:
सूर्य के इस परिवर्तन के दौरान धनु राशि वालों पर विशेष कृपा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और माता-पिता से धन लाभ की संभावना है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विस्तार के संकेत हैं।


