R CB vs PBKS Final: आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला है और इस खिताबी भिड़ंत से पहले ही लगता है जैसे आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है. आरसीबी के एक धाकड़ खिलाड़ी चोटिल हैं और उनके इस बड़े मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

Spread the love

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड की जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. वो दो मैचों में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैदान से बाहर रहे हैं. ऐसे में फाइनल अगर वो नहीं खेलते तो यह RCB के लिए नुकसानदायक साबित होगा.

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

कप्तान पाटिदार ने उनके खेलने पर क्या कहा

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के फाइनल मुकाबले में खेलने को लेकर कहा कि इसके बारे में उन्हें सही से जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमें टिम डेविड की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. हमारी मेडिकल टीम और डॉक्टर उनके साथ हैं, और हमें आज शाम तक उनकी फिटनेस के बारे में आखिरी अपडेट मिलेगा.’

बता दें कि डेविड शानदार फॉर्म में हैं और अब तक इस सीजन में 12 मैचों में 187 रन बनाए हैं. सबसे दिलचस्प इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट है जो कि 185.14 रहा है. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है.

ऐसे फॉर्म वाले बल्लेबाज का टीम के फाइनल मुकाबले में न खेलना निश्चित तौर पर आरसीबी के लिए चिंता की बात है.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 12

पंजाब किंग्स संभावित XII : 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह, 3 जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टॉयनिस, 8 अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, 9 विजयकुमार वैशक, 10 काइल जेमिसन, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युज़वेंद्र चहल/हरप्रीत बराड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित XII : 1 फ़िल सॉल्ट, 2 विराट कोहली, 3 मयंक अग्रवाल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 लियम लिविंगस्टन/टिम डेविड, 6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 7 रोमारियो शेफ़र्ड, 8 क्रुणाल पंड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 यश दयाल, 11 जॉश हेज़लवुड, 12 सुयश शर्मा


Spread the love