
रुद्रपुर, 13 जून 2025: अहमदाबाद से लंदन जा रही इंडियन एयरलाइंस की बोइंग फ्लाइट संख्या 0171 की भीषण दुर्घटना के बाद नगर पालिका सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। विमान में सवार यात्रियों सहित दुर्घटनाग्रस्त मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की दुखद मृत्यु पर नगर पालिका के सभासदों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस शोकसभा की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने की, जिन्होंने इस त्रासदी को देश के लिए एक “अभूतपूर्व क्षति” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने न केवल कई परिवारों को उजाड़ा है, बल्कि देश को भी गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अवतार सिंह बिष्ट
वरिष्ठ संपादक, शैल ग्लोबल टाइम्स / हिन्दुस्तान ग्लोबल टाइम्स
(रुद्रपुर, उत्तराखंड)
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर मंडल के पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा, सभासद आशीष श्रीवास्तव, विश्वनाथ यादव, विजय कुमार, लक्ष्मण भंडारी, आनंद धरियाल, मनोज शाही, लक्ष्मण प्रजापति, अंकुर गुप्ता, नगर मंडल उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता, स्मिता राणा, किशन सिंह किन्ना, शुभम वाल्मीकि, अर्पित कॉलोनी, शुभम पटवा, रवि सक्सेना, मनोज गुलाटी, संगीता राणा, मनोज श्रीवास्तव, करण यादव, सूरज कुमार सहित कई सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे हादसे भविष्य में न हों, इसके लिए सरकार को विमान सुरक्षा प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सभी ने एक स्वर में दिवंगतों को नमन किया और उनके परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
यह श्रद्धांजलि सभा एकजुट होकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देने वाला आयोजन रहा, जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने दुख साझा किया।
